शामली।
एसपी के आदेश पर पुलिस ने 20 पहले हुए एक छेड़छाड़ के मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी 31 मार्च को खेत में गई हुई थी। वहां से लौटते समय गांव का ही निवासी एक दूसरे समुदाय के युवक कामिल ने अपने साथी के साथ मिलकर उसके साथ छेड़खानी की। किशोरी विरोध किया तो आरोपियों ने धमकी दी। किसी तरह किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों से शिकायत की। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर मामला दो समुदाय का होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। मामले की शिकायत पीड़िता के पिता ने एसपी से की। एसपी ने मामले में कोतवाली पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए थे। बुधवार रात पुलिस ने आरोपी कामिल तथा एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।