फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप पिडिता के घर पहुची आशा ज्यौति शामली की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के चलते पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुख्यमंत्री द्वारा गठित 181 आशा ज्योति केंद्र शामली की टीम पीड़िता के घर पहुंची तथा घटना के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही पीड़ित परिवार की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

17 सितंबर 2017 को कस्बे के एक मोहल्ला निवासी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मोहल्ला आलकला निवासी सुनील, नितिन व रोहित ने उसकी बेटी को जबरदस्ती एक कमरे में ले जाकर सामूहिक दुराचार किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित परिवार अपने आप को ठगा महसूस कर रहा था। इस पीड़िता के पिता ने 181 आशा ज्योति केंद्र शामली में शिकायत की। शिकायत के आधार पर मंगलवार को आशा ज्योति केंद्र शामली की सुगमकर्ता प्रियंका व पारुल चौधरी पीड़िता के घर पहुंची। जहां पर उन्होंने मुकदमे से संबधित दस्तावेजों की जांच की तथा पीड़ित युवती तथा उसके परिवार के लोगों के बयान दर्ज किए। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी खुुलेआम घूम रहे हैं तथा पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आशा ज्योति केंद्र की सुगमकर्ता ने बताया कि उनका विभाग महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रिपोर्ट सीधे लखनऊ भेजता है। उधर, इस मामले में एसएसआई अमन सिंह ने बताया कि उक्त मामले की जांच क्राइम ब्रांच शामली को भेजी गई थी, जहां से आरोपियों के विरूद्ध कोर्ट में चार्जशीट भेज दी गई है। जबकि आरोपियों ने कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें