चिलकाना। पुलिस ने एक जिला बदर को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर चालान किया है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि गांव नल्हेड़ा निवासी संजय पुत्र ताराचंद को कोर्ट द्वारा जिला बदर घोषित किया गया था। जिला बदर होने के बाद भी संजय क्षेत्र में रह कर अपनी गतिविधियां चला रहा था। मुखबिर की सूचना पर संजय को दुमझेड़ा रोड के नल्हेड़ा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। संजय की तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा 315 बोर और कारतूस बरामद हुए। संजय को गुंडा अधिनियम एवं आयुध अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया।