फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल घोड़े को बेदर्दी से पीट रहे युवक के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। एक युवक ने घायल घोड़े की क्रूरतापूर्वक पिटाई तक उसे जबरन ले जा रहा था। इस बीच पशु कल्याण विभाग की वेलफेयर ऑफिसर ने विरोध किया, तो युवक ने उनके साथ अभद्रता कर दी। वेलफेयर ऑफिसर ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। अधिकारी ने कहा कि यह पशुक्रूरता अधिनियम का सरासर उल्लंघन है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दरकार है। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर दिल्ली के कालकाजी क्षेत्र से पशु कल्याण विभाग दिल्ली की वेलफेयर ऑफिसर अपने बेटे के साथ कार से शामली की ओर जा रही थीं। वह कैराना में पानीपत बाईपास पर पहुंची, तो उन्हें एक युवक बुग्गी में पीछे बंधे घायल घोड़े को डंडे से पीटते हुए ले जाता दिखाई दिया। वेलफेयर ऑफिसर ने अपनी कार रुकवाई। आफिसर ने घोड़ा ले जा रहे युवक से कहा कि पशु के साथ ऐसा क्रूरतापूर्ण बरताव क्यों कर रहे हो, जबकि तुम्हें इसका उपचार कराना चाहिए। इस पर युवक ने उन्हें ही भला बुरा कहना प्रारंभ कर दिया। उसने बोला कि मैं घोड़े का मालिक हूं, इसका उपचार कराऊं या मारूं, तुम्हें क्या मतलब है। इसके बाद युवक घोड़े को पीटते हुए ले गया। इसके बाद वेलफेयर ऑफिसर ने कैराना कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें