फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाइक सवार युवकों ने महिला के गले से लूटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

मोहल्ला काकानगर में महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली। महिला के भाई की ओर से बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मोहल्ला काकानगर निवासी कुमार भारत वशिष्ठ ने बताया कि उसकी बहन निरुपमा शर्मा कुछ दिन से काकानगर आई हुई है। बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह घर के बाहर फूल तोड़ रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। निरुपमा ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, लोगों का कहना है कि शहर में चेन स्नेचिंग की यह पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व कई घटनाएं हो चुकी हैं। तीन दिन पूर्व ही काकानगर में एक महिला के गले से चेन लूटी गई थी। इसके अलावा भी कई वारदातें हुई। बावजूद इसके चेन स्नेचरों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें