फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ृ बदमाश दबोचे, लूटी गई बाइक और हथियार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)।
विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटी गई बाइक के अलावा दो तमंचे और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
सोमवार रात कांधला थाना प्रभारी उमेश रोरिया टीम के साथ भारसी मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एलम की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रोकने का इशारा किया। युवकों ने बाइक की रफ्तार तेज कर दी। इसके बाद पीछा करते हुए पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक युवकों के पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए। बाइक के कागजात भी नहीं दिखाए, जिसके बाद छानबीन में पता चला कि उक्त बाइक हरियाणा के सोनीपत से लूटी गई है। साथ ही उक्त दोनों बदमाश कांधला क्षेत्र में लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में लगे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विशाल निवासी बामनौली थाना दोघट, बागपत तथा कालू निवासी बड़ौदा थाना बुढ़ाना का रहने वाला है। मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें