फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुटराड़ी के पास नग्न अवस्था में पड़ा लि अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

कोतवाली शामली क्षेत्र में गांव बुटराड़ी के पास अज्ञात युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। शुक्रवार को बुटराड़ी गांव के गेट के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ था। खेतों में जा रहे ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। गांव के चौकीदार भोल्लर ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की तथा युवक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम का कहना है कि चौकीदार भोल्लर की तरफ से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें