फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर पथराव करने के मामले में आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

मोहल्ला काजीवाड़ा में पशुओं के अवैध कटान के आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर पथराव कर छुड़ा लेने के मामले में आठ नामजद समेत एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मोहल्ला काजीवाड़ा में एसओजी ने अवैध पशु कटान के मामले में छापा मारा था। एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान पुलिस पर फायरिंग भी की गई थी। तब एक आरोपी नवाब मौके से फरार हो गया था। रविवार को पुलिस ने नवाब को गिरफ्तार कर करने के लिए मोहल्ला काजीवाड़ा में फिर से दबिश दी तो मोहल्ले के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। पुलिस फोर्स कम होने के चलते बैकफुट पर आ गई थी। इसी दौरान लोगों ने आरोपी नवाब को पुलिस गिरफ्त से छुड़ा लिया था। पुलिस पर पथराव करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में एसएसआई रामकुमार की ओर से नवाब पुत्र मुरादी, मन्नू पुत्र मुरादी, शौकीन पुत्र मुरादी, शमीम पुत्र वसीम, रहीस पुत्र बशीर, नईम पुत्र बशीर, तहसीन पुत्र बशीर, जिशान समेत आठ लोगों तथा एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमानत पर थाने से ही छोड़ दिए थे आरोपी
दो दिन पूर्व काजीवाड़ा से गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर पुलिस ने दरियादिली भी खूब दिखाई थी। महिला समेत तीन आरोपियों को तत्कालीन थानाध्यक्ष सतीश राय ने थाने से ही जमानत देकर छोड़ दिया था। इससे आरोपियों का दुस्साहस और बढ़ गया और रविवार को दबिश देने पहुंची पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें