क्षेत्र के गांव पंजीठ में रास्ते पर अवैध कब्जा करके दीवार बनाए जाने की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने मौके पर जाकर दीवार को गिराते हुए रास्ते से कब्जा हटवा दिया।
तहसील प्रशासन से शिकायत की गई थी कि ग्राम पंजीठ में रास्ते पर अवैध कब्जा करके दीवार का निर्माण कर लिया गया है। शुक्रवार को तहसीलदार अभयराज पांडेय ने कानूनगो और हलका लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचकर रास्ते पर बनाई गई दीवार को गिरा दिया। साथ ही इस्लामिया मदरसा की जमीन पर अवैध रूप से बोई गई फसल को भी नष्ट करा दिया। तहसीलदार ने बताया कि अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समय-समय पर अवैध कब्जे को हटवाया गया है और आगे भी हटवाया जाएगा। अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।