झिंझाना। क्षेत्र के एक गांव में हैंडपंप पर पानी भर रही किशोरी के साथ गांव के दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसको पीट दिया।
पीड़ित महिला ने थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया कि शनिवार सुबह उसकी पुत्री घर के बाहर सरकारी हैंडपंप से पानी भरने गई थी। इसी दौरान वहां दो युवक पहुंचे और किशोरी पर फब्तियां कसने लगे। किशोरी ने विरोध किया तो, उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी ने एक युवक को धक्का दे दिया। इसके बाद दोनों युवकों ने किशोरी को पीट दिया। मौके पर मोहल्ले के लोग आ गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।