फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मिनट, 79 राउंड फायरिंग, दहल उठा जंधेड़ी

Thu, 04 Jan 2018 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
कैराना क्षेत्र के गांव जंधेड़ी में सुनसान पड़ी सड़क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के कैराना के गांव जंधेड़ी में बदमाशों के साथ मुठभेड़ के दौरान गोलियों चलने से पूरा गांव दहल उठा। दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। करीब 20 मिनट तक चली मुठभेड़ में पुलिस बदमाशों की ओर से कुल 79 राउंड फायरिंग की गई। मंगलवार रात करीब 11 बजे पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने कई थानों की पुलिस और क्राइम ब्रांच के साथ गांव जंधेड़ी में साबिर का मकान को घेर लिया था। उस समय पूरा गांव सो रहा था। साबिर अपने एक साथी सहित मकान की ऊपरी मंजिल वाले कमरे में था। ठीक 11:10 बजे पुलिस ने ललकारा, तो साबिर और उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ओर से अंधाधुंध गोलियां चलीं। 11.30 बजे मुठभेड़ खत्म हुई। इस 20 मिनट के अंतराल में पुलिस की ओर से 20 राउंड फायरिंग की गई। इनमें पिस्टलों से 19 फायरिंग और एके 47 से एक फायर किया गया। जबकि बदमाशों की ओर से पुलिस पर 59 राउंड फायरिंग की गई। किसने-किसने कितनी चलाई गोलियां एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने पांच फायर किए। थानाध्यक्ष आदर्श मंडी राजकुमार शर्मा ने तीन फायर किए। थाना प्रभारी शामली अवनीश गौतम ने चार फायर किए। सिपाही नितिन मलिक ने दो और सिपाही अंकित तोमर ने एक फायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें