थानाभवन। मोहल्ला रेत्ती निवासी रोहित कुमार मंगलवार की रात परिवार के साथ घर पर ही सो रहा था। करीब 12 बजे एक युवक उनके घर में घुस गया और सामान उठाने का प्रयास करने लगा। सामान गिरने की आहट सुनकर उसकी आंख खुल गई। उसने पड़ोसियों को फोन कर सूचना दी। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से युवक को घेर कर दबोच लिया। जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि पकड़ा गया चोर खुद को जलालाबाद निवासी बता रहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।