फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब चाकू के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। थाना आदर्श मंडी पुलिस ने रात में चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को कच्ची शराब और चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि सोमवार रात को पुलिस टीम टिटौली चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कसेरवा खुर्द की तरफ से एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने कसेरवा खुर्द गेट के निकट से गांव के देवी सिंह को पकड़ लिया और उसके कब्जे से केन में लगभग 22 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गांव टिटौली के प्राइमरी स्कूल के निकट से सहेंद्र सिंह निवासी टिटौली को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें