फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपशन खुला।

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कस्बा बनत के मोहल्ला आजाद नगर निवासी आदित्य ने थाना आदर्श मंडी में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने अपने ई-मेल से विभिन्न वेबसाइटों पर फिजियोथेरेपिस्ट की नौकरी के लिए आवेदन किए थे। 20 अगस्त को उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉलर ने उसे बताया कि उनका चयन फिजियोथेरेपिस्ट के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में हो गया है। उनकी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के रूप में 25 रुपये देने को कहा। साथ ही अपोइंटमेंट लेटर उनकी मेल पर भेजने की बात कही। इसके बाद कॉलर ने उसे अपनी वेबसाइट खोलने को कहा। इस पर उसने वेबसाइट खोलकर नाम, मोबाइल व पता आदि जानकारी सबमिट कर दी। इसके बाद उसके पास ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आया। ओटीपी एंटर करने के बाद 25 रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ। इसके तुरंत बाद ही उसके मोबाइल पर 20 हजार रुपये कटने का मेसेज आया तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने पुलिस से फर्जी वेबसाइट बनाकर धोखाधड़ी से रुपये ठगने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें