फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को छोड़कर फरार हुआ युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना(शामली)। शामली बस स्टैंड के पास बृहस्पतिवार की शाम एक 14 वर्षीय किशोरी लावारिस हालत में घूम रही थी। क्षेत्रवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस किशोरी को कोतवाली ले आई। महिला हेल्पलाइन की सदस्य प्रियंका शर्मा और पारुल चौधरी भी कोतवाली पहुंची और किशोरी से परिजनों के बारे में पूछा। बृहस्पतिवार की रात किशोरी ने टीम को कोई जानकारी नहीं दी। शुक्रवार को टीम ने दोबारा किशोरी की काउंसिलिंग की। महिला हेल्पलाइन सदस्य ने बताया कि किशोरी के पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार वह उत्तरकाशी की रहने वाली है। पूछताछ में बताया कि 30 दिसंबर को एक युवक उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले आया तथा दिल्ली के अलावा उसे कई शहरों में रखने के बाद कैराना छोड़ कर चला गया। वह अब घर नहीं जाना चाहती। फिलहाल किशोरी के बयान कराए गए है। इस मामले में एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा ने बताया कि किशोरी को नारी निकेतन मेरठ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें