फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंटर की टक्कर से कार सवार चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना (शामली)। बाईपास रोड पर अनियंत्रित कैंटर की कार में टक्कर लगने से चार युवक घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी पर भर्ती कराया है।
शुक्रवार रात दो बजे हरियाणा के झज्जर निवासी सुमित, सहंसर निवासी सोनीपत अपने साथी अमित और राहुल के साथ शामली से कार में हरियाणा जा रहे थे। जब वह कैराना बाईपास पर पहुंचे कि तभी पीछे से अनियंत्रित एक कैंटर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई और टक्कर लगने से कार सवार चारों युवक कार में फंस गए। हादसे के बाद आरोपी कैंटर समेत फरार हो गया। शोर मचाने पर राहगीराें ने पुलिस को हादसे की सूचना दी और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस फरार कैंटर चालक की तलाश में जुटी है। घटना की तहरीर अभी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें