फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक व कार की भिड़ंत, बाइक चालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/बाबरी। अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के महमूदनगर निवासी अफजाल करनाल में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार शाम को वो करनाल से शामली आया था। शाम को बुढ़ाना रोड पर सड़क पार करते समय वाहन ने उसे कुचल दिया। गंभीर हालत में पुलिस उसे शामली सीएचसी लाई, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान हुई। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित किया। शाम को वे भी पहुंच गए थे। कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि वाहन का पता किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज होगा। उधर, बागपत के जिले के थाना दोघट के गांव टीकरी निवासी चांदवीर बाइक से अपने रिश्तेदारी में तितावी आया हुआ था। बृहस्पतिवार को वापस घर जाते वक्त जैसे ही वह शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर चंदपुरा बाग के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे जा गिरा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाते हुए कार चालक को हिरासत में ले लिया है। सब इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सोही ने बताया कि कार चालक पानीपत का रहने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें