कैराना। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। बुधवार रात आठ बजे पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान द्वारा पानीपत-कैराना बाईपास से बाइक पर जा रहे युवक को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वह भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उसको दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम विभाग निवासी अलाउद्दीनपुर थाना झिंझाना बताया। पुलिस ने बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।