शामली। गांव लांक निवासी राकेश के घर में घुसकर कुछ लोगों ने महिलाओं से मारपीट कर दी थी। इस मामले में शुक्रवार को परिवार की महिलाएं कोतवाली पहुंची और मारपीट करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। कोतवाल अनिल कुमार ने महिलाओं को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।