फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। क्षेत्र के गांव खेड़ी खुशनाम निवासी हेम सिंह और निहाल ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही दो लोगों ने उन्हें विदेश में नौकरी लगवाने का लालच दिया। इसकी एवज में उक्त लोगों ने उनसे तीन लाख 80 हजार रुपये ले लिए। आरोप लगाया कि पैसे लेने के बाद न ही उन्हें विदेश भिजवाया गया और न उनकी नौकरी लगवाई गई। बताया कि जब उक्त लोगों से अपने पैसे मांगे तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। दोनों ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों में कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। पहले मामले की जांच चल रही है, जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें