फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर फब्तियां कसने से रोकने पर हमला बोला

विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध करने पर हमला किया
विज्ञापन

झिंझाना। क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार की सुबह जब उसकी पत्नी घर के बाहर खड़ी थी, तो पड़ोसी युवक ने उस पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट पर उतारू होने पर जब वह बीच बचाव में आया, तो पड़ोसी युवक व उसके पिता मां व बहन ने उसको धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। 100 डायल पर फोन करने पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि पीड़ित को झिंझाना सीएचसी में उपचार दिलाने के बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें