फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ दुराचार के आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। किशोरी को बहला फुसलाकर अगवा करने के बाद दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का गत 6 सितंबर को बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया था। मामले में किशोरी के भाई की तरफ से गांव जहानपुरा निवासी अफसर तथा दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तीन दिन पूर्व लापता किशोरी बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसकी डाक्टरी कराई और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया। बयान में पीड़िता ने दुष्कर्म होने की बात भी कही। इसके चलते विवेचना में पुलिस ने आरोपी अफसर के खिलाफ दुष्कर्म की धारा भी बढ़ा दी। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि आरोपी अफसर को बुधवार सुबह कैराना में कांधला बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है। अन्य दो आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें