थानाभवन। क्षेत्र के गांव रसीदगढ़ निवासी लाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार शाम को वह पुत्र विकास के साथ रसीदगढ़ से थानाभवन बाइक से आ रहे थे। तभी नोजल गांव निवासी एक युवक तेज गति से बाइक लेकर आया और रसीदगढ़-थानाभवन मार्ग के बीच स्थित तालाब के पास उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। शोरशराबा होने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को उठाया और कस्बे के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष कृष्णकुमार ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।