शामली।
शहर के ओम प्लाजा में एक युवक कुछ हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मामला बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे का है। मुजफ्फरनगर बस अड्डे के पास स्थित ओम प्लाजा मार्केट एक दुकान के पास बैठने वाले दो युवकों ने एक अखाड़े से संबंध रखने वाले को पीट दिया। पीड़ित युवक ने यह बात अखाड़े में जाकर अपने साथियों को बताई। जिसके बाद कुछ युवक अपने हाथों में लाठी-डंडे लेकर मार्केट में घुस गए और उसके साथियों पर हमला कर दिया। सूचना कोतवाली पुलिस को मिली। जिसके बाद कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद कोतवाली में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बाद में जिम्मेदार लोगों ने मामला समझा बुझाकर शांत कराया। देर रात दोनों पक्षों में फैसला हो गया।