फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के लोगों के बीच संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। गांव लांक में रामफल और संजीव पक्ष के बीच शनिवार शाम रास्ते में कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया था। उस दौरान दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान दोनों की ओर से पथराव भी हुआ। इसमें रामफल, कविंद्र, कवनीश, राजन और संजीव घायल हो गए। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवाया। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। जहां से पुलिस ने सीताराम, सलेक, सुभाष, संजीव, लोकेश, कविंद्र और कवनिश का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें