चौसाना।
चौसाना निवासी भुल्लर मंसूरी फल बिक्री का काम करता है। बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे फल खरीदने के लिए बाइक से शामली मंडी जा रहा था। जब वह गांव भोगी माजरा के पास पहुंचा, तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने भुल्लर को रोक लिया और मारपीट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से वार कर दिया और 27000 रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। इसके बाद राहगीरों की मदद से भुल्लर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और भुल्लर को अस्पताल भेजकर उपचार कराया। बदमाशों ने भुल्लर के दोनों कलाई पर चाकू से प्रहार किए। पीड़ित की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। चौकी प्रभारी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।