कैराना।
एक साल पूर्व हिमाचल के शिमला शहर से चोरी हुई कार को सुपुर्दगी में लेने के लिए हिमाचल पुलिस टीम कैराना पहुंची। शिमला शहर थाने के एएसआई करतार सिंह राठौर ने बताया कि कार उनके थाना क्षेत्र से एक साल पूर्व चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट दर्ज है। उक्त कार से बाद में कैराना क्षेत्र में एक्सीडेंट हुआ था, जिसके चलते उक्त कार कैराना कोतवाली में खड़ी है। कैराना कोतवाली में दर्ज एक्सीडेंट के मुकदमे का निस्तारण नहीं होने के कारण कार हिमाचल पुलिस को नहीं दी गई। इस कारण पुलिस टीम हिमाचल लौट गई।