फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने दो युवक दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने दो युवक दबोचे
विज्ञापन

शामली।
झिंझाना की ओर से शामली आ रहे दो युवकों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास मिली बाइकों की जांच की तो दोनों बाइकें चोरी की मिली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
शुक्रवार की शाम कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि झिंझाना की ओर से दो संदिग्ध बाइक सवार आ रहे हैं। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और चेकिंग शुरू कर दी। उसी दौरान दो युवकों को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने दोनों युवकों से उनकी बाइकों के कागज मांगे, तो वह कागज नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की। पता चला कि दोनों बाइकें चोरी की गई थी। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम दानिश निवासी मोहल्ला कुरेशियान, अरशद निवासी मोहल्ला पीरजादगान कस्बा गढ़ीपुख्ता बताए है। पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ की और उसके बाद उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांतिभंग की आशंका में चालान
शामली। नगर के मोहल्ला पंसारियान में तीन युवक लोग एक व्यक्ति के साथ झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने आरोपी वसीम और उसके पुत्र हसीन, मोशीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें