फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

छेड़खानी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पानीपत निवासी एक महिला शामली किसी काम से आई हुई थी। जब वह कैराना रोड पर शामली की ओर आ रही थी। आरोप है कि उसी दौरान एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने परा तो आरोपी मारपीट करने पर उतारू हो गया। शोरशराबा होने पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और आरोपी युवक को पकड़ लिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और आरोपी को कोतवाली में ले आई। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक नितिन निवासी खेड़ी करमू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया। उधर, मोहल्ला निवासी महिला कोतवाली में पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति अपने भाई के साथ मिलकर उसके आठ साल के बेटे की हत्या करना चाहता है। आरोप है कि दोनों आरोपी पूर्व में कई बार महिला के ऊपर भी हमला कर चुके है। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें