फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज ना देने पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। अफसाना निवासी गांव जोगियाखेड़ा थाना फुगाना जिला मुजफ्फरनगर ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर बताया की उसने अपनी पुत्री अखलीमा की शादी दो माह पूर्व झिंझाना के गांव औदरी निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये नकद और बाइक की मांग कर रहे है। मांग पूरी नहीं करने पर उसे बिजली के करंट लगाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। नशे की गोलियां खिलाई जा रही है। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया की तहरीर के आधार पर पुलिस को भेजकर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें