कांधला।
कस्बा एलम के मोहल्ला पूर्वी आजाद नगर में दरवाजा लगाने के विवाद को लेकर विरेंद्र और कृष्णपाल पक्ष के बीच दरवाजे को लेकर मंगलवार को विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट में संजू, कालू घायल हो गए। आरोप है कि एक पक्ष ने फायरिंग भी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के वहां पहुंचने से पूर्व हमलावर वहां से फरार हो गए। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामले में थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने कहा कि गोलीबारी नहीं हुई। मामले में कार्रवाई की जा रही है।