शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दयानंद नगर में मूल रूप से बिहार निवासी कुछ परिवार झोपड़ी डालकर रहते हैं। रविवार को बच्चों के बीच खेल के दौरान विवाद हो गया। बच्चों ने अपने घर पर जाकर परिजनों को बताया, जिस पर दोनों पक्ष महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान जगवती के सिर में दूसरी महिला ने किसी भारी वस्तु से हमला कर दिया। हमले में सिर फटने से जगवती गंभीर घायल हो गई। घायल महिला आठ माह की गर्भवती बताई गई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।