फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को उठा ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्याय की गुहार लगाई
विज्ञापन

कैराना। कोतवाली कैराना क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाया है कि उसके बीमार पति को जबरन उठाकर ले गए। पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री के साथ ही आला अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा कि वह नि:संतान है और उसका पति बीमार रहता है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उनकी संपत्ति पर नजर नजर रखते हैं। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व उसके पति को नशे के इंजेक्शन लगवा दिए, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। पति को शामली स्थित अस्पताल में उपचार कराने के बाद दिल्ली के अस्पताल में भी दिखाया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि सोमवार को ससुराल पक्ष के लोग उसके बीमार पति को जबरन उठाकर अपने साथ ले गए। पीड़िता ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उसके पति की संपत्ति अपने नाम कराना चाहते हैं। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें