चिलकाना। भैंस चोरी कर रहे एक व्यक्ति को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। कस्बे के मोहल्ला हामिद हसन में शनिवार की रात दो व्यक्ति अतर सिंह पाल के मकान में भैंस चोरी करने के लिए घुस गए। चोरों ने भैंस को खोल लिया लेकिन उसी समय परिजनों की आंख खुल गई तथा उन्होंने शोर मचा दिया। लोगों को देख एक चोर भाग गया जबकि एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया चोर चिलकाना के मोहल्ला मजहर हसन निवासी सोनू उर्फ नौशाद पुत्र इरशाद है। सोनू का पुलिस ने चालान किया है। साथी दानिश उर्फ दाना को तलाश किया जा रहा है।