खतौली। पुलिस नेे नामजद एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव दाहौड़ में 18 अगस्त को रास्ते के ऊपर से लिंटर डालने को लेकर मांगेराम और शौराज पक्षों के बीच संघर्ष हो गया था। शौराज का पुत्र तेजबीर व परिवार की महिलाएं घायल हो गई थीं। तेजबीर की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतक के भाई उधम सिंह ने ग्राम प्रधान सहित आठ लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पूर्व में कालू व राजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने नामजद हत्यारोपी मांगेराम पुत्र कंवरसैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस बाकी फरार नामजद आरोपियों को तलाश करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही बाकी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।