थानाभवन।
गांव उस्मानपुर निवासी रामकुमार पुत्र विशाल सिंह (60) ने थाने पर पहुंचा और तहरीर दी। बताया कि बुधवार सुबह छह बजे जब वह डेयरी पर दूध देने जा रहा था। रास्ते में कमल पुत्र रणबीर, मनीष पुत्र रणबीर, रणवीर पुत्र बलजोर, बलजोर पुत्र धर्म सिंह ने उसे घेर लिया और हमला बोल दिया। रामकुमार ने थानाभवन थाने पर चारों लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल पीड़ित का मेडिकल करा कर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।