फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमशान घाट में डाले पशुओं के अवशेष, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा की शाम नगर में एक श्मशान घाट में कुछ लोगों ने कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेष डाल दिए। श्मशान घाट में पशुओं के अवशेष देखकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को वहां से हटवाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शनिवार शाम ईद उल अजहा त्योहार के बाद कस्बे के मोहल्ला रेतावाला स्थित श्मशान घाट में असामाजिक तत्वों ने पशुओं के अवशेष डाल दिए। शाम के समय जैसे ही दीपक, संजीव मौके पर पहुंचे तो वहां पशुओं के अवशेष देखकर दंग रह गए। इससे पहले दिन में भी कस्बे की सत्यम कॉलोनी में पशुओं के अवशेषों का रेहड़ा मिलने पर हंगामा हो गया था। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से अवशेषों को हटवा कर अन्य जगह डलवा दिया। मोहल्ला रेतावाला निवासी दीपक, संजीव, अनिल, रोहित, सागर, संजू, पवन, शिवकुमार आदि का आरोप है कि जानबूझ कर उनके श्मशानघाट में अवशेष डाले गए हैं। उधर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें