फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में रह-रह का उठ रहा रंगदारी का फन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर उठने लगा रंगदारी का फन
विज्ञापन

शामली। जनपद के लिए रंगदारी नासूर बन चुकी है। पुलिस भले ही मुकीम गैंग और फुरकान सहित रंगदारी के कई आरोपियों को जेल भेजकर अपनी पीठ थपथपा रही हो, लेकिन रंगदारी मांगने के मामले बार-बार सामने आ रहे हैं। थानाभवन क्षेत्र के गांव जाफरपुर के प्रधानपति से रंगदारी मांगने की घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। कैराना में रंगदारी न देने पर व्यापारी विनोद सिंघल, राजेंद्र और शिवकुमार हत्या कर दी गई थी। तब जिले भर के व्यापारियों ने रंगदारी की घटनाओं पर आक्रोश जताते हुए आंदोलन किया था। उन मामलों का पुलिस ने खुलासा भी कर दिया था, लेकिन रंगदारी मांगने का सिलसिला जिले में थम नहीं सका। आलम यह है कि इसी साल कैराना में सराफा रामअवतार से बदमाश फुरकान ने रंगदारी मांगी, दयानंद नगर निवासी युवक से और लिलौन निवासी किसान रंगदारी मांगी गई। बृहस्पतिवार को थानाभवन के गांव जाफरपुर के प्रधानपति रामकुमार से रंगदारी मांगी गई। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध बता रही है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। रंगदारी का कोई मामला लंबित नहीं है, रंगदारी मांगने वाले मुकीम गैंग के बदमाशों और फुरकान सहित कई बदमाश जेल भेजे जा चुके हैं। जाफरपुर के प्रधानपति से रंगदारी मांगने के मामले की जांच कराई जाएगी
- जगदीश शर्मा, एएसपी शामली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें