थानाभवन। मोबाइल पर एप के माध्यम से ट्रांजक्शन करने के दौरान युवक के खाते से 20 हजार रुपये साफ हो गए। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर निवासी जोनी कुमार ने बताया कि पांच दिन पहले वह अपने घर पर मोबाइल पर फोन पे के जरिए काम कर रहा था। उसी समय सात हजार रुपये की ट्रांजक्शन बीच में अटक गई। इस पर उसने कंपनी के कस्टमर केयर पर फोन किया। जैसे ही कस्टमर केयर के कर्मचारी ने उसे मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराई तो तभी खाते से 20 हजार 600 रुपये निकाल लिए। बताया कि अब तक वह इस संबंध में कंपनी को कई बार शिकायत कर चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।