थानाभवन। मारपीट के मामले में पुलिस ने जीजा-साले सहित चार लोगों का पुलिस ने चालान कर दिया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मंगलवार को पत्नी को लेकर श्यामलाल का अपने साले रजनीश के साथ विवाद हो गया था। इस दौरान हुई मारपीट में दोनों लोग घायल हो गए थे। बताया कि पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराकर बुधवार को चालान कर दिया है। इसके अलावा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में सोनू निवासी जलालाबाद और सलमान निवासी थानाभवन का भी चालान कर दिया।