डोडा पोस्त के साथ युवक पकड़ा
झिंझाना। बुधवार को पुलिस ने मेरठ-करनाल हाईवे पर टपराना ईदगाह के पास से एक युवक को दो किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम नसीर, निवासी ग्राम टपराना बताया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि आरोपी नसीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने बिडौली चेकपोस्ट पर ओवरलोड ट्रक और गलत दिशा मे चल रहे पांच ट्रकों को सीज कर कार्रवाई की गई है।
आरोपी की तलाश में राजस्थान पुलिस की दबिश
झिंझाना। बुधवार को राजस्थान के गंगानगर कोतवाली से उपनिरीक्षक इसम सिंह ने थाना झिंझाना में आमद कराकर बताया कि थानाक्षेत्र के गांव अहमदगढ़ निवासी सोनू 2018 में चेन स्नेचिंग के मामले में फरार चल रहा है। घटना को सोनू और कालू ने अंजाम दिया था, जिसमें कालू को मौके पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन सोनू मौके से फरार हो गया था। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया राजस्थान पुलिस वांछित सोनू की तलाश में आई थी, लेकिन आरोपी के न मिलने पर पुलिस लौट गई।