फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता/शामली। क्षेत्र में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता थाने पर गांव भैंसवाल निवासी कृष्णपाल ने कुछ दिन पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी उनके बेटे और अन्य कई लोगों से एयरफोर्स में नौकरी लगवाने के नाम पर करीब चार लाख रुपये लिए थे। इसके बाद न तो उनके बेटे की नौकरी लगी और न ही रकम वापस मिली। थाना प्रभारी कपिल गौतम ने बताया कि इस मामले में वांछित चल रहे कमल शर्मा और सुनील निवासी सोम बाजार थाना डावडी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। उधर, शामली के मोहल्ला खैरादियान निवासी असलम ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने एक व्यक्ति से 67 हजार रुपये उधार लिए थे। वह ब्याज सहित कई गुना रकम अदा कर चुका है, लेकिन इसके बाद भी ब्याज पर ब्याज लगाकर और रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा है। इसके चलते उन्हें धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने डीएम से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें