शीशम के पेड़ के साथ दो गिरफ्तार
शामली। थाना आदर्श मंडी पुलिस ने अवैध रूप से काट कर पिकअप में लादकर ले जाई जा रही शीशम के पेड़ के साथ दो लोगों को पकड़ लिया।
आदर्श मंडी थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को एसटी तिराहा पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शामली की तरफ से जलालाबाद की तरफ जा रही लकड़ी से लदी पिकअप को रुकवा लिया। पिकअप में सवार लोगों से लकड़ी से संबंधित कागज मांगे तो उन पर कोई कागज नहीं मिल सके। जांच करने पर पता चला कि पिकअप में 22 बोटा शीशम मिली, जो बिना किसी अनुमति के काटकर बेचने के लिए ले जाई जा रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पिकअप और लकड़ी को कब्जे में ले लिया। मौके से पकड़े गए फारुक और फजलुद्दीन निवासीगण अमीनगर सराय जिला बागपत के खिलाफ वन अधिनियम की धारा के तहत के मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।