शामली। कांधला क्षेत्र के गांव जसाला निवासी सलेक चंद्र शहर कोतवाली में होमगार्ड है। शुक्रवार को वह अजंता चौक पर ड्यूटी के बाद एक चाय की दुकान पर बैठकर खाना खा रहा था। उसी समय एक गांव के तीन युवक वहां पहुंचे और दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसने मारपीट का विरोध किया तो युवकों ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर उसे बचाया। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।