थानाभवन। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि शनिवार की दोपहर पुलिस ने खानपुर अंडरपास के पास एक कार को रोक कर जांच की। तलाशी में 25 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने चालक लवी राणा निवासी यमुनानगर हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट दर्ज उसका चालान कर दिया गया।