फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म का आरोपी भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। अपहरण करके युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गत एक अक्तूबर को कैराना क्षेत्र के एक गांव से युवक अपने साथी के सहयोग से पड़ोस में रहने वाली युवती को बहला-फुसलाकर अगवा करके ले गया था। मामले में युवती के पिता ने कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने छह अक्तूबर को युवती को गांव से ही एक मकान से बरामद कर लिया था। बाद में युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए, तो उसने अपने साथ दुष्कर्म की भी बात कही थी। शनिवार को एसआई सतपाल सिंह यादव ने आरोपी तासिम निवासी गांव मवी को यमुना पुल से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें