थानाभवन। क्षेत्र के गांव रसीदगढ़ निवासी राजपाल पुत्र धर्मपाल ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा शनिवार को कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में दवाई लेने के लिए आया था। आरोप लगाया कि उसी समय उसका रामपुर निवासी बड़ा भाई कुछ लोगों के साथ उसके बेटे को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसने बताया कि उसका बेटा मंदबुद्धि है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों में पैसों को लेकर विवाद चल रहा था, जिसमें फिलहाल फैसले का प्रयास चल रहा है। उधर, थानाभवन कस्बे के मोहल्ला मुजाबरान निवासी हारून पुत्र सलीम ने तहरीर देकर बताया कि मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद कस्बे के ही चार युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिसमें उसके हाथ व सिर पर गंभीर चोट आई है।