फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी युनूस को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

थानाभवन/शामली। कस्बा जलालाबाद में युवक की दूसरी शादी रुकवाने के दौरान मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया। वहीं, पीड़ित महिला ने बृहस्पतिवार को एसपी दफ्तर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

कस्बा जलालाबाद निवासी अफसाना ने बुधवार को थानाभवन थाने पर आरोपी पति अफजल व उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि अफजल से उसका विवाद न्यायालय में विचाराधीन है, लेकिन अफजल मंगलवार रात को कस्बा की रहने वाली युवती से शादी कर रहा था। उन्होंने मौके पर पहुंचकर विरोध किया, तो अफजल व उसके साथियों ने मारपीट कर दी थी और हवाई फायरिंग की थी। मामले में अफजल, शावाज, यूनुस व नौशाद को आरोपी बनाया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी यूनुस को गिरफ्तार करने के बाद बृहस्पतिवार दोपहर न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है। उधर, बृहस्पतिवार दोपहर अफसाना अपने परिजनों के साथ शामली में एसपी दफ्तर पहुंची। अफसाना ने बताया कि उसके पति तथा अन्य ससुरालियों के खिलाफ पूर्व में दर्ज कराए मामले में भी अदालत से वारंट जारी हो चुके हैं, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। उसकी मांग है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें