फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी को तलाशने आई हरियाणा पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस ने दबिश दी
विज्ञापन

झिंझाना। हरियाणा के यमुनानगर जिले से अगवा की गई किशोरी के मामले में आरोपी को तलाशने हरियाणा पुलिस टीम झिंझाना पहुंची। एक मोबाइल विक्रेता से पूछताछ करने के बाद आरोपी के घर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा। मंगलवार को हरियाणा के यमुनानगर जनपद के थाना बुढ़िया से दरोगा हुकम चंद पुलिस टीम के साथ झिंझाना पहुंचे। कस्बा झिंझाना के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी मोबाइल फोन विक्रेता से एक फोन के बारे में जानकारी ली, जिस फोन से कॉल करने के बाद किशोरी का अपहरण किया गया। मोबाइल फोन विक्रेता ने पुलिस टीम को बताया कि 15 दिन पूर्व झिंझाना क्षेत्र के गांव बल्हेडा निवासी युवक चाइनीज फोन खरीदकर ले गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने बल्हेड़ा गांव में आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सका। इसके बाद पुलिस टीम हरियाणा लौट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें