दुराचार के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
झिंझाना। आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। मंगलवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे अलीनगर मार्ग पर खेल रही आठ साल की बच्ची के साथ युवक ने खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया की पीड़िता के दादा की तहरीर पर आरोपी गोकुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।